Sunday, 19 June 2022
आशाओं के नये सूर्य
सतत प्रतीक्षित आशाओं के नये सूर्य उगते दिखते हैं
लगता है घोर तिमिर ड़ूबे अवसाद भरे पल छटते दिखते हैं ंं
एक लहर फैली है, जिसमेँ भरी सुरभि सदभाव की है
निष्ठा सै प्रेरित, शुचि से सिंचित, रम सुमन नये खिलते दिखते हैं
भावना एक ही गूंज रही, ऋषि पुत्रो उठो, स्वयं को जानो
तुम दधीचि के वंशज हो, शक्ति अपरिमित पहचानो
अपना पेट पालने में तो सक्षम होता एक श्वान भी
जो मिटते रहे सतत औरों हित, उनमेंं ंं अपनी गिनती मानो
जब केवल रवि अम्बर में सारे जग को प्रकाश दे सकता है
एक सुधाकर शीतल किरणों से जग की पीड़ा ले सकता है
हैं आप एक सै बत्तिस करोड़, हर में असंख्य सुविचार भरे
इतना विशाल समुदाय सृष्टि को "श्री" सब कुछ वांछित दे सकता है
श्रीप्रकाश शुक्ल
Friday, 29 April 2022
एक अंगारा
एक अंगारा कि जिसमें हो धधकती आग,अपने देशहित कुछ कर गुजरने की
वही निष्क्रिय करेगा तिमिर नफरत का, जगाकर चाहतें सद्भाव भरने की
विचारों की विषैली फसल ऐसी उगरही है, देश के हर एक कौने में
जिसको सींच कर,परिपक्व कर, है होड़ सब की, फित़रतें भदरंग करने की
तल्लीन हैं, अनगिन तथाकथ बुद्धिजीवी स्वयं के स्वार्थहित, जनता भ्रमित करने
चाहिए बस एक अंगारा, जो ग़ंगापुत्र सी ले प्रतिज्ञा, एकता अक्षुण्य रखने की
हमारे पूर्वजों ने सतत ही मातृत्व का दर्जा नवाजा देश की अस्मिता को
बन्धुत्व के इस भाव से ही हम सदा तत्पर रहे, ले चाहतें एकबद्ध करने की
देखता विस्मय से "श्री" घातक है कितनी लालसा वर्चस्व की, जो घ्रणा को जन्म देती
हम चाहते, लेकर सभी को साथ सच की राह चल आश्वस्तता से शिखर चढ़ने की
श्रीप्रकाश शुक्ल</i>
भीख किनारों की
जीवन इस संसार मध्य ऐसे है, जैसे नौका सागर में हो
स्वयं खेहना पड़ता है चाहे कितनी भी बड़ी बिरादर हो
नौका बिहार सुख देता है जब तक लहरें शान्त रहें विपदाओं के तूफानों में भी, गति जब नहीं असंतुलित हो
मंजिल तक आते आते जीवन की शाम आ पहुंचतीं है
नौका हिलोर लेने लगती जब भोतिक साधन परिसीमित हो
ऐसे में भीख किनारोंं की रखना, क्या अपनों से न्यायोचित है
जब वो खुद भी बीचधार में हों और तूफानों की आशंका हो
अनुभवी मनीषी बतलाते है "श्री" विश्वास स्वयं पर अति उत्तम है
कौई तो राह निकल आती है यदि मनसूबों में ढ़ील न हो।
श्रीप्रकाश शुक्ल
जीवन.एक क्रीड़स्थल
मानव जीवन इक क्रीड़ा स्थल है
आपाधापी है,उथल पुथल है
है नाच रहा नर, मर्कट जैसा
नचा रहा है,भौतिक सुख पैसा
धूप छाँह हो जाने वाले,
शीश बिठा, ठुकराने वाले
खेल, अनेकों पड़ें खेलने
हार जीत क्षण,पड़ें झेलने
आते कभी हवा के झोंके
मेघों की मार तड़ित के टोंके
जग कहता विधि के लेखे है
अंतस कहता मिटते देखे हैं
जीतते वही, जो कर्मवीर हैं
मंजिल पाने को अधीर हैं
जिनके मन विश्वास अटल है
सद्भावों की "श्री" है, निष्ठा का बल है
श्रीप्रकाश शुक्ल
मार्चद्वितीय पक्ष की वाक्यांश पूर्ति
दो ऋतुओं की संधि हो रही पीली पीली धूप सजी है
अलसाये अल्लड़ फागुन के आंगन,भारी भीड़ लगी है
ड़ोली में बैठी शरद ऋतु, अपने घर जाने को आतुर
सिरमौर पहन सारंग आये, मधुर मिलन की प्यास जगी है
्
हंसता हुआ पलास कहता है आओ सारे भेद मिटा दें
एक सूत्र बंधने की चाहत धीरे धीरे आज पकी है
बेफिजूल हम रहे भटकते अर्थ हीन सिक्के बटोरते
बहुमूल्य समय को यों गुजारना जीवन के साथ ठगी है
प्रकृति पुरुष की सहभागिन बन, आत्मीयता सिखाती है
हर क्रिया प्रकृति की जन हित है "श्री", रसमय प्रेम पगी है
श्रीप्रकाश शुक्ल
विस्मृति की दराज में
जब ऐसा कोई कृत्य घटित हो जिस पर पश्चाताप हुआ हो,
अन्तस के गहरे में जाकर जिसने प्राण छुआ हो,
अर्थ न कोई ऐसी सुधि को मन में रख दिल को तोड़ो
उसे भुलाकर सदैव को, विस्मृति की दराज में छोड़ो
जब अतीव प्रिय की चाहत, उर को उद्द्वेलित करती हो
पर उसे प्राप्त करने की कोई युक्ति
नहीं सम्भावित हो
उससे जुड़ी सभी सुधियों को मधुर
भावनाओं में जोड़ो
हितकर है उसे संभालकर, विस्मृति
की दराज में छोड़ो
लम्बे संघर्षमयी जीवन में कुछ होते हैं ऐसे भी पल
जब सभी योग्यताओं के होते भी रह जाते हैं असफल
इन्हें बसाकर सतत याद में व्यर्थ न माथा फोड़ो
उत्तम है इन्हें समेटकर विस्मृति की दराज में छोड़ो
जीवन की राह विलक्षण है सीधी साधी राह नहीं
कितनी भी सतर्कता बरतो उलझन आती है कहीं कहीं
ऐसे में "श्री" अनुभव विवेक की उजली चादर ओढ़ो
भुला अतीत की असफलतायें,
नव मंजिल को मुख मोड़ो
श्रीप्रकाश शुक्ल
12 comments
अनहोनी कुछ हुयी
इधर विकास की आखों में झूम रहे थे स्वप्न सलोने
सर पर उड़ली बांध जुटे वो, ईंटें, पत्थर ढ़ोने
एक हवा का झोंका आया संभवतः सुदूर पूरब से
फैला गया बिषाक्त अणु कण, सम्पूर्ण विश्व के कोने कोने
पल भर में सब बदल गया, त्राहि त्राहि बिखरी चहुं ओर
प्राणवायु की घटती मात्रा, रखती सारा शरीर झकझोर
अनहोनी कुछ हुयी इस तरह कोई देश न बच पाया
जिसने वरती तनिक कोताही कोविद ने जा उसे दवाया
सर्व व्याप्य महामारी से कैसे भी निजात पानी थी
भारत के धनवन्तरियों को अपनी प्रतिभा अजमानी थी
भिड़ गये सभी संकल्पित हो, दो दो वैक्सीन बना ड़ालीं
सर्वेभवन्तु सुखना से प्रेरित हो, सबकी झोली में ड़ालीं
सारा विश्व चकित है अब, भारत की जय जयकार हो रही
भारत की सदभावना नीति, जग में
मंगल वीज बो रही ं
हमें गर्व ऋषि मुनियों पर हमको सुशिष्ठ संस्कार दिये
अपने लिए सभी जीते हैं, हिन्दुस्तानी परमार्थ जिये
श्रीप्रकाश शुक्ल
प्रथम प्रविष्टि
गांऊं कैसा गीत
गांऊं कैसा गीत जो उठकर नील गगन में लहराये
मानस के अंतस में घुलकर सागर सी गहराई लाये
छेड़े तन मन में उमंग, प्रतिवर्धित करे धैर्य सीमा
जन्मभूमि के प्रति मानव में मां से बढ़कर प्रीति जगाये
आराधना करूं मां शारद से दे दे मुझको ऐसी शब्दावलि
जो स्वयं नियोजित,अवगुंठित हो आड़म्बर में आग लगाये
जो खड़े पंक्ति के अन्त छोर, ओढ़े नैरास्य की चादर
गांऊं ऐसा गीत जो उनको बरवस विकास धारा में लाये
आज समय की मांग कि जब "श्री"
आसुरी वृत्तियां आपे से बाहर
मेरा गीत जहन में उनके सदबुद्धि की सोच उगाये ।
श्रीप्रकाश शुक्ल
पूनम की चन्दन
शीत ठिठुरती विदा लेगयी
मौसम में आयी गरमाहट
कोयल केकी लगे नाचने
मानव मन गुंजन की आहट
पूनम की चन्दन सी शीतल
चांदनी गगन में रही मचल
धरती ने ओढ़ी हरित चूनरी
ऋतुराजआगमन की हलचल
चर अचर सभी में मस्ती छायी
अद्भुत ऋतु अनुपम सुख लायी
धरती पर खुशियाँ विखरी हैं
लावण्यमयी छवियाँ निखरीं हैं
सुधियाँ ममत्व की लगीँ उमड़ने
आंखों की कोरें लगीं छलकने
काश आज वो भी होता "श्री"
जिसे पठाया सरहद पर लड़ने
श्रीप्रकाश शुक्ल
8 comments
प्रथम प्रविष्टि
गांऊं कैसा गीत
गांऊं कैसा गीत जो उठकर नील गगन में लहराये
मानस के अंतस में घुलकर सागर सी गहराई लाये
छेड़े तन मन में उमंग, प्रतिवर्धित करे धैर्य सीमा
जन्मभूमि के प्रति मानव में मां से बढ़कर प्रीति जगाये
आराधना करूं मां शारद से दे दे मुझको ऐसी शब्दावलि
जो स्वयं नियोजित,अवगुंठित हो आड़म्बर में आग लगाये
जो खड़े पंक्ति के अन्त छोर, ओढ़े नैरास्य की चादर
गांऊं ऐसा गीत जो उनको बरवस विकास धारा में लाये
आज समय की मांग कि जब "श्री"
आसुरी वृत्तियां आपे से बाहर
मेरा गीत जहन में उनके सदबुद्धि की सोच उगाये ।
श्रीप्रकाश शुक्ल
द्वितीय प्रविष्टि
गाऊं कैसा गीत
गांऊ कैसा गीत कि जिससे ठंड़ा खून उबाल ले आये
जागे सोयी पड़ी अस्मिता, हतप्रभ प्राणी ऊर्जा पाये
आज नगर में कोलाहल है गिद्धों के भारी जमघट हैं
भूखी जनता के शोषण को जो बैठे हैं ताक लगाये
अनविज्ञता कुये के मेढ़क सी, जो सुनती, सही मानती है
युक्ति नहीं है कोई जो, हानि लाभ का अन्तर समझाये
छीन झपट खाने के आदी वक्र हांकते ड़ीगें अपनी
जिससे उनके राज भोज्य, शश समूह स्वयं भिजवाये
बिगड़े हालात देखकर "श्री" मन आज सशंकित है
कहीं सुशासन शुभकर साधन आसमान नीचे न लाये
श्रीप्रकाश शुक्ल
देवों ने धर्म भुलाया है
चढ़ते हुए सूर्य को ही, हम सब ने अर्ग्य चढ़ाया है
यशोधरा के वलिदानों को, नहीं किसी ने गाया है
लक्ष्मण की पत्नी का, अधिकांश नाम तक नहीं जानते,
धन्य्वाद कवि श्रेष्ठ गुप्त का, जो परिचय करवाया है
तुलसीदास महाकवि हैं, भक्त प्रवर आराध्य राम के
पर वो केवल हुलसी थी, जिंसने सदमार्ग दिखाया है
उपदेश अनेकों देते हैं, धर्मानुकूल आचरण वरण का
पर स्वार्थसिद्धि के हेतु, अनेकों देवों ने धर्म भुलाया है
जग की ऐसी रीति रही 'श्री' सभी प्रशंसक रहे शक्ति के
शांत भाव, जन सेवा रत जो, अनगाया मुरझाया है
श्रीप्रकाश शुक्ल
पूनम की चन्दन
शीत ठिठुरती विदा लेगयी
मौसम में आयी गरमाहट
कोयल केकी लगे नाचने
मानव मन गुंजन की आहट
पूनम की चन्दन सी शीतल
चांदनी गगन में रही मचल
धरती ने ओढ़ी हरित चूनरी
ऋतुराजआगमन की हलचल
चर अचर सभी में मस्ती छायी
अद्भुत ऋतु अनुपम सुख लायी
धरती पर खुशियाँ विखरी हैं
लावण्यमयी छवियाँ निखरीं हैं
सुधियाँ ममत्व की लगीँ उमड़ने
आंखों की कोरें लगीं छलकने
काश आज वो भी होता "श्री"
जिसे पठाया सरहद पर लड़ने
श्रीप्रकाश शुक्ल
गीत की फसलें नई
प्रथम प्रविष्टि
भूमि भारत की प्रथक सारे जगत से, गीत और संगीत का मौसम जहाँ पर
नित्य पलता ।
चाहे विजय की खबर हो या निराशा की लहर, संवेदना का सुर, स्वत ही बह निकलता ।।
गीत की फसलें नई उगतीं यहाँ, उद्दिगन मन को धैर्य और शान्ति का आहार देतीं ।
दुख की बदली हो या हो,धूप सुखमय, आत्म व्यंजन उपकरण बन,गीत जीवन गति बदलता ।।
चलते हुये जीवन डगर पर आयेंगे झोंके अनेकों,भीष्म व्रत निष्प्राण करने ।
ऐसे परीक्षा के पलों में,आशीष "श्री" मां शारदा का, इक सुरक्षा कवच बनता ।।
श्रीप्रकाश शुक्ल
Tuesday, 21 December 2021
नदी किनारे घूमे
शिव रात्रि के महा पर्व पर सुरसरि से जल लाना था
देवादिदेव श्री महादेव के चरणों में, जिसे चढ़ाना था
नदी किनारे घूमे हम, पर मिल न सका स्थान कोई
जहां से चलकर जल प्रवाह तक संभव हो पाता जाना ।
पार्श्व खड़े केवट ने मेरे मन की उलझन पहचानी
बोला चलो नाव पर मेरी मुझको भी कुछ पुण्य कमाना
सुरसरि के चारों ओर खिली थी शान्त सरल निर्मला चांदनी
नभ के तारक दल प्रतिबिम्बित हो
जल में भरते दृश्य सुहाना
अवर्णनीय रही तन्वंगी गंगा और केवट की तरणि सुगड़
इक पावन दिन पर ऐसा सुयोग "श्री" संभव होगा नहीं भुलाना
श्रीप्रकाश शुक्ल
ताना बाना बुने कबीरा
ताना बाना बुने कबीरा, कहे पते की बात
इंसानियत ही मूल मंत्र है, सबसे बढ़कर सौगात
जाति धर्म और लिंग भेद से, बने न कोई बात
सब प्राणी हैं एक सम, जस इक तरुवर के पात
बोओगे यदि वैर, रंजिश, उपजेंगे उत्पात। रोपोगे सदभाव तो, हो खुशियों की
इफरात
बेसुमार धन भर लिया, जुटा जुटा दिन रात
फिर भी मन बेचैन क्यों, दी न कभी खैरात
चिन्ताजनक स्थिति जग की, बिगड़े हैं हालात
गुरु कबिरा की सीख बिन "श्री" संभव नहीं निज़ात
श्रीप्रकाश शुक्ल
जीवन में कैसे अर्थ भरें ?
हम स्वतंत्र भारत के वासी अपना भाग्य स्वयं लिखते हैं
फिर क्यों द्वेष घृणा के पौधे हर घर में पलते दिखते हैं
जैसे जैसे हम बड़े हुए, साथी सद्भाव साथ छोड़ता गया
माल्यार्पण सुख का लालच उजले सम्बन्ध तोड़ता गया
अपनत्व भरे सुखमय अतीत की यादें मन में वाकी हैं
चारो ओर भीड़ उमड़ी है फिर भी जीवन एकाकी है
किसी अधर पर नहीं दिखी,चिंता मुक्त हंसी अब तक
अवसादों के सागर में डूबा,गुजरेगा ये जीवन कब तक
जीवन का अपना अर्थ न होता, अर्थ डालना होता है
जीवन तो मात्र एक अवसर है, खुद संभालना होता है
सांसों को नयी सृजनता दो, व्यर्थ न यों बरबाद करो
नाचो गाओ, गीत रचो, खुद को खोजो, प्रभु ध्यान धरो
श्रीप्रकाश शुक्ल
7Syed Z Haider, Manju Tyagi and 5 others
Like
Comment
आचार्य शुक्ल की चिन्तामणि हो या
बाल्मीकि की रामायण ।
दिनकर का उर्वशी काव्य हो या
तुलसी का मानस पारायण ।।
ये सब ग्रन्थ भाव पूरित हैं,
साहित्य जगत के आभूषण ।
इनमें शशि की शीतलता है,
अम्बरमणि की उष्णता अरुण ।।
अम्बुद जैसे जीवनरस धारक, सागर सा गहरा घनत्व है।
तरुवर जैसी सहिष्णुता उर,
तन मन पोषक भरा तत्व है ।
नदियों जैसा प्रवाह सिखलाते,
जन हित पूरक हर कृतित्व है ।
जीवन यापन के जटिल मार्ग में
इन प्रदर्शकों का अति महत्व है।।
जीवन के तीसरे चरण में जब
एकाकीपन घिर आता है ।
और समय की पाबन्दी से घटना क्रम निजात पाता है ।।
तो ये मनीषियों की ग्रन्थावलियां एक सहारा बन आती हैं।
दूर उदासी कर तन मन की "श्री,"
नवीन ऊर्जा भर जातींं हैं ।।
श्रीप्रकाश शुक्ल
अब उस अतीत के खंड़हर में
चलो आपको ले चलते हैं, अब उस अतीत के खंडहर में
उगी, पली, पनपी, लतिकायें अरमानोंं
की, जिस परिसर में
दोसो वर्षो की पराधीनता, तोड़ चुकी थी जिजीविषा
पर सुकर्मों के फलीभूत, कुछ कमल खिले उजडे बंजर में
बढ़ी सुगवुगाहट, शनै शनै राष्ट प्रेम ने तंद्रा तोड़ी
भिढ़ गये सभी संकल्पित हो, भरकर विश्वास अड़िग उर में
फिर बने प्रगति के विविधालय, छाई चहुं ओर बहुमुखी प्रतिभा
हम मंजिल की ओर बढ़ चले, लेकर कुदाल कर्मठता की कर में
थी दृष्टि हमारी नीलगगन में, पर जमीन पर रहे पैर
अब अपनी ये सोच मांगलिक,फैलायेंगे "श्री" जग भर में
श्रीप्रकाश शुक्ल
13Rakesh Khandelwal, Mahesh Chandra Dewedy and 11 others
13 comments
1 share
Like
Comment
Share
13 comments
View 10 previous comments
अब उस अतीत के खंड़हर में
चलो आपको ले चलते हैं, अब उस अतीत के खंडहर में
उगी, पली, पनपी, लतिकायें अरमानोंं
की, जिस परिसर में
दोसो वर्षो की पराधीनता, तोड़ चुकी थी जिजीविषा
पर सुकर्मों के फलीभूत, कुछ कमल खिले उजडे बंजर में
बढ़ी सुगवुगाहट, शनै शनै राष्ट प्रेम ने तंद्रा तोड़ी
भिढ़ गये सभी संकल्पित हो, भरकर विश्वास अड़िग उर में
फिर बने प्रगति के विविधालय, छाई चहुं ओर बहुमुखी प्रतिभा
हम मंजिल की ओर बढ़ चले, लेकर कुदाल कर्मठता की कर में
थी दृष्टि हमारी नीलगगन में, पर जमीन पर रहे पैर
अब अपनी ये सोच मांगलिक,फैलायेंगे "श्री" जग भर में
श्रीप्रकाश शुक्ल
13Rakesh Khandelwal, Mahesh Chandra Dewedy and 11 others
13 comments
1 share
Like
Comment
Share
13 comments
View 10 previous comments
Subscribe to:
Posts (Atom)
